मां-बेटे की ‘नशे की दुकान’ पर पुलिस का छापा -17 लाख की स्मैक के साथ दोनों गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 56.56 ग्राम अवैध स्मैक, स्मैक बिक्री से अर्जित 7,120 रुपये की नकदी तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Google पर खोजा कस्टमर केयर नंबर, APK फाइल खोलते ही खाते साफ, महिला से 98 हजार की साइबर ठगी

सीओ सिटी द्वितीय नितिन लोहानी ने बताया कि गुरुवार देर शाम जोगीवाला चौक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने 22 वर्षीय अर्श उर्फ छर्रा और उसकी 50 वर्षीय मां आसमा, निवासी जोगीवाला चौक, नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली से दबोचा गया कोबरा गैंग का कोकीन किंग -हाई-प्रोफाइल पार्टियों और छात्रों तक फैला था नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि अर्श स्वयं नशे का आदी है और वह एक स्थानीय ड्रग पैडलर से स्मैक खरीदकर लाया था। आरोप है कि वह अपनी मां के साथ मिलकर इस नशे की खेप को शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय नशे के आदी लोगों को बेचने की तैयारी में था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...क्रूज जॉब के नाम पर करोड़ों के सपने, 52 लाख डकारे -विदेश भेजकर छात्रों को मलेशिया-यूएई में छोड़ा बेसहारा

पुलिस अब स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य तस्कर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119