उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग…पत्नी पर टूटा हैवानियत का कहर : डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति फरार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 25 वर्षीय विवाहिता की उसके पति द्वारा कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

जानकारी के अनुसार, देर रात हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शुक्रवार सुबह रानीखेत से क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं तहसीलदार आबिद अली ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गंभीर मारपीट के कारण होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजने की तैयारी कर रही है।

घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वारदात के बाद गांव में भय और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119