बेरीनाग के खितोली गांव में रंगारंग होली का आयोजन, होलयारों ने जमकर बिखेरी धूम
पिथौरागढ़। जनपद के बेरीनाग क्षेत्र अंतर्गत खितोली गांव में शुक्रवार रात्रि को पारंपरिक होली का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन भव्वा पंत के आवास पर संपन्न हुआ, जहां गांव के होलयारों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
रात्रि की होली में “ब्रीजराज से नजर लड़ी” तथा “शिव के मन माहीं बसे” जैसे पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। होलयारों ने गीत-संगीत के साथ जमकर नृत्य किया और पूरी रात गांव में उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर हिमांशु पंत, दिव्यांशु पंत, आनंद बल्लभ पंत, मोना पंत, हेम पंत, देवेंद्र पंत, मुकेश पंत, कमल पंत, जगदीश पंत, महेश पंत, राजू पंत, प्रशांत पंत, भुवन चंद्र पंत, मंजुल पंत, लक्ष्मी दत्त पंत, भगवती प्रसाद पंत, हरीश पंत, धीरज पंत, सुरेश पंत, मिनटू पंत, किशन पंत, विजय पंत, राजेश पंत, मनोज पंत, ख्याति पंत, जीवन पंत, अशोक पंत, रिशभ, निखिल पंत, दक्ष पंत, सोनू पांडे, चारू पंत, पंकज पंत, गोलू पंत, दीपक पंत, दीपांशु पंत सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर पारंपरिक कुमाऊंनी होली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का संदेश दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा