देवप्रयाग में किशोरी ने अलकनंदा में लगाई छलांग -तलाश जारी
देवप्रयाग। क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर से नाराज होकर निकली एक किशोरी ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। घटना देवप्रयाग के टोडेश्वर पुल के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशोरी को नदी में कूदते हुए देखा गया, लेकिन नदी का तेज बहाव और दूरी अधिक होने के कारण कोई भी उसे बचाने के लिए समय पर नहीं पहुंच सका।
सूचना मिलते ही थाना बाह बाजार पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। थाना प्रभारी बाह (देवप्रयाग) अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि लापता किशोरी की पहचान हिंडोलाखाल क्षेत्र के किमखोला गांव निवासी निशा (17) पुत्री दिनेश लाल के रूप में हुई है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि निशा किसी बात को लेकर नाराज थी और घर से निकल गई थी। वह जीआईसी महडजाली में कक्षा 12 की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव से करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर देवप्रयाग पहुंची थी।
फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस टीम द्वारा नदी में किशोरी की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा