कश्मीरी गेट में देर रात फायरिंग -कार सवार एक युवक घायल

खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में बुधवार देर रात करीब 10:10 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि अन्य चार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।


पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। अचानक हुए इस हमले में हमलावरों ने गाड़ी पर चार से पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार


पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


पुलिस ने मौके से खोखे कारतूस भी बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच के जरिए इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
गैंगवार की आशंका, पुलिस ने साधी चुप्पी
सूत्रों के मुताबिक, घायल व्यक्ति खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़ा बता रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


प्रारंभिक जांच में इस हमले को पुरानी रंजिश या संभावित गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
इलाके में नाकाबंदी, आरोपियों की तलाश तेज
घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


दिल्ली पुलिस ने कहा है कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119