कोसी में खनन माफियाओं पर वन विभाग का बड़ा शिकंजा : 8 डंपर समेत 2 अवैध वाहन जब्त, गोपनीय छापे से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रामनगर के कोसी नदी में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा है। विशेष गोपनीय छापामार अभियान के तहत वन विभाग ने आठ डंपर सहित दो अन्य अवैध वाहनों को जब्त कर लिया, जिससे अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।


यह कार्रवाई डीएफओ तराई प्रकाश चंद्र आर्य और एसडीओ किरन शाह के नेतृत्व में पूरी गोपनीयता के साथ संचालित की गई। अभियान के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी स्वयं निजी वाहन से मौके पर पहुंचे और नदी क्षेत्र में अवैध खनन में लगे वाहनों की सघन जांच की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


जांच के दौरान आठ डंपर पकड़े गए, जिनमें 6 टायर वाले छह डंपर और 10 टायर वाले दो डंपर शामिल हैं। इसके अलावा, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोडिफाइड ट्रैक्टर को भी अवैध खनन में इस्तेमाल करते हुए पाया गया, जिन्हें तत्काल जब्त कर वन अभिरक्षा में ले लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


वन विभाग की टीम और एसओजी के सहयोग से जब्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित वन चौकियों में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है। साथ ही, वाहन मालिकों और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि नदी क्षेत्र और आरक्षित वन भूमि में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग आगे भी इसी तरह गोपनीय और विशेष अभियान चलाकर खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करता रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119