इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नैनी/जागेश्वर। डिजिटल युग में जहां देश तेजी से इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी की ओर बढ़ रहा है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के कई गांव आज भी बुनियादी संचार सेवाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। यहां बीएसएनएल और एयरटेल के मोबाइल फोन लगभग पूरी तरह डेड हो गए हैं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार भगरतोला चमुंआ, नैनी, हरड़ा और तरूला समेत आसपास के कई गांवों में पिछले काफी समय से मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। कई जगहों पर फोन में नेटवर्क बिल्कुल नहीं आता, जबकि कुछ स्थानों पर नेटवर्क आता भी है तो कॉल करना या इंटरनेट चलाना लगभग असंभव हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इंटरनेट और मोबाइल संचार आज के समय में बुनियादी जरूरत बन चुका है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग सेवाएं और आपातकालीन परिस्थितियों में संपर्क के लिए मोबाइल नेटवर्क अत्यंत जरूरी है। लेकिन नेटवर्क ठप होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर फोन करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी इस समस्या से प्रभावित हो रही हैं। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के आसपास आने वाले पर्यटकों को होटल बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान और परिवार से संपर्क करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई पर्यटक बताते हैं कि यहां पहुंचने के बाद उनका मोबाइल पूरी तरह नेटवर्क से बाहर हो जाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान का चलन बढ़ने के बावजूद नेटवर्क समस्या के कारण ग्राहकों से ऑनलाइन भुगतान लेना मुश्किल हो जाता है, जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दूरसंचार विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि संबंधित कंपनियों को अपने टावरों की तकनीकी खामियों को जल्द ठीक करना चाहिए ताकि क्षेत्र में संचार व्यवस्था सुचारु हो सके।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले पर्यटन सीजन में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119