आंबेडकर जयंती पर बानूसा में गूंजा समानता का संदेश -प्रतिमा अनावरण व टीन शेड का उद्घाटन

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा
नानकमत्ता/खटीमा। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर ग्राम बानूसा के सुखराम नगर कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया तथा जिला पंचायत निधि से निर्मित टीन शेड का उद्घाटन भी किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और शिक्षा का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख खटीमा रणजीत सिंह नामधारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान डॉ. सुखदीप सिंह लाडी, बीडीसी सदस्य सुभाष सिंह राणा, मेंबर प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, प्रेमचंद, राम प्यारे, रामाधार, रामशकल, रामजीत, कन्हैया लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार और ग्राम विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समानता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119