सड़क पर कचरा और सरकारी गूल पर कब्जे का आरोप -जैन टाइल्स फैक्ट्री के खिलाफ एसडीएम से शिकायत
लालकुआं (नैनीताल)। ग्राम पंचायत सुपीभगवानपुर (पदमपुर देवलिया) में संचालित जैन टाइल्स फैक्ट्री को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा इकाई से निकलने वाला कूड़ा-करकट लगातार ग्राम सभा की मुख्य सड़क पर डाला जा रहा है। इससे सड़क पर गंदगी फैलने के साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फैक्ट्री संचालक को कई बार सड़क पर कचरा न डालने के लिए समझाया गया, लेकिन इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर कचरा डाले जाने से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सरकारी गूल पर कब्जे का भी आरोप
शिकायत में फैक्ट्री प्रबंधन पर सरकारी गूल पर कथित अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मौके का स्थलीय निरीक्षण कराकर सरकारी भूमि एवं गूल की स्थिति स्पष्ट कराने तथा यदि कब्जा पाया जाता है तो उसे तत्काल हटाने की मांग की है।
एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
मामले को लेकर ग्राम प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्यों और स्थानीय लोगों ने 12 अगस्त 2026 को उपजिलाधिकारी, तहसील लालकुआं को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में संबंधित फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी करने, सड़क पर कूड़ा फेंकने की शिकायत की जांच कराने, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने तथा सरकारी गूल को कथित कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई है।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उठाई आवाज
शिकायती पत्र पर ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी, उपप्रधान प्रकाश पांडे, केशव दत्त खोलिया, भास्कर पांडे, चम्पा कब्दाल, सौरभ कब्दाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, मंगल दल अध्यक्ष सहित अन्य वार्ड सदस्यों और स्थानीय निवासियों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली
उत्तराखंड : कोसी नदी में डूबने से सेना के जवान की मौत -छुट्टी पर घर आया था जवान
उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट