विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, नैनीताल में बुधवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 की साप्ताहिक कार्यक्रम श्रृंखला का शुभारंभ संवाद प्रतियोगिता के साथ हुआ। महाविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कमरुद्दीन के उद्बोधन एवं अध्यक्षता में हुआ।

इस अवसर पर डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं। युवाओं के विचार और उनकी रचनात्मक सोच भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-यूपीआई से चार दिन में 2.88 लाख की साइबर ठगी -खाते से लगातार निकली रकम

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. संत कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत आगामी एक सप्ताह तक विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रथम दिन आयोजित संवाद प्रतियोगिता का विषय “2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका” रखा गया।

स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग शीर्षकों के माध्यम से अपने विचार और वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, जिम्मेदारियों और संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा -दो किशोरों से बरामद हुईं आठ चोरी की बाइकें

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. निशा नारंग, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. आलोक पांडेय एवं तनुजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश के. त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम श्रृंखला के तहत 13 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से महाविद्यालय के सभागार में स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी अपने नाम एवं काव्य रचना का शीर्षक हिंदी विभाग में दर्ज करा सकते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोटाहल्दू में अंधेरा, एनएचएआई की आंखों पर पट्टी

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए नाम एवं काव्य रचना का शीर्षक दर्ज कराने की अंतिम समय-सीमा 12 अगस्त 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई थी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119