मोतीनगर प्राथमिक पाठशाला में वृहद पौधारोपण अभियान -पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

खबर शेयर करें 👉

मोटहल्दू (नैनीताल)। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया क्षेत्र में ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी के नेतृत्व में प्राइमरी पाठशाला मोतीनगर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाल लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा उपस्थित रहे। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : भूमि की पैमाइश के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने कहा कि क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देश के प्रतिष्ठित 22 कंपनियों पर दो साल की रोक, IIT प्लेसमेंट में सख्ती

इस दौरान ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119