बेमौसमी बरसात में बढ़ाई किसानों की चिंता -सैकड़ों एकड़ तैयार गेहूं की फसल जमीन पर लेटी
ग्रामीण क्षेत्रों में हवा के साथ आई बरसात ने सैकड़ों एकड़ तैयार गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई है। पिछले बार हुई बरसात से 60 प्रतिशत गेहूं नष्ट हो गया था, शेष बचा गेहूं शुक्रवार को हुई तेज हवा व बरसात से खेतों में गिर गया। गेहूं के खेतों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। किसानों का कहना है कि इस बार क्षेत्र में गेहूं की फसल अच्छी थी, हवा के साथ आई बरसात ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
नष्ट हुई गेहूं की फसल को देखकर क्षेत्र का किसान चिंतित दिख रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन हर बार एक स्थान पर बैठकर बिना मुआयना कर कुछ जनप्रतिनिधियों के कहने पर मौके पर न जाकर फसल के नुकसान की सूची तैयार कर शासन को भेज देते हैं, जिससे पीडि़त किसान हर बार मुआवजे की धनराशि से वंचित रह जाता है। किसानों ने शासन-प्रशासन से मौके पर जाकर सहायता देने की मांग की हें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश