ब्रेकिंग न्यूज…बाड़ेछीना में अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल
धौलछीना (अल्मोड़ा) अल्मोड़ा पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में शुक्रवार को एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना ले जाया गया जहां घायल का उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं लगभग 3:30 बजे पनुवानौला की तरफ से बाड़ेछीना को आ रही अल्टो कार संख्या UK01 5018 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चीड़ के पेड़ से जा टकराई। जिससे वाहन के दोनों अगले पहिए सड़क के बाहर निकल गए तथा वाहन चीड़ के पेड़ पर अटक गया।
दुर्घटना में चालक इंदर सिंह पैनवाल उर्फ रिंकू पुत्र मोहन सिंह पैनवाल निवासी पांडेतोली बाड़ेछीना गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में चालक के अलावा अन्य कोई सवार नहीं था। सूचना पर मौके पर पहुंची धौलछीना पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकाल कर बाडेछीना अस्पताल पहुंचाया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी