कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल का जनसंपर्क जोरों पर- सैकड़ों लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 05 फरवरी । जागेश्वर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिह कुंजवाल का जनसंपर्क जारी हैं। शनिवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ काफलीखान, दन्या, ध्याड़ी, मकडाऊ आदि गांवो का भ्रमण कर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने खेती में गोपाल राम के घर में गैस सिलेंडर फटने से हुई बच्ची की मृत्यु के बाद उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान ध्याड़ी के हरीश सिह डसीला, राजेंद्र सिह मेहता, रेवाधर जोशी, पंकज सिह, ईश्वरी दत्त जोशी, प्रताप सिह सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
भ्रमण कार्यक्रम में उनके साथ पूरन बिष्ट ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र मेर, बीडीसी कंचन मेर, शेर सिंह भैसोड़ा, मदन भैसोड़ा, धन सिह मेहता व ललित गैड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



राजस्व निरीक्षक लालकुआं मनोज कुमार बने नायब तहसीलदार
UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर
UK-प्रेमी के साथ गांव पहुंची हल्द्वानी की किशोरी, शादी की जिद पर अड़ी
हल्दूचौड़ की रामलीला में सूर्पनखा नासिका छेदन का भावपूर्ण मंचन -कलाकारों ने बटोरी वाहवाही
राजीवनगर प्रथम बिंदुखत्ता की रामलीला में शबरी आश्रम में राम-लक्ष्मण मिलन का भावपूर्ण मंचन