कांग्रेस प्रत्याशी पंकज ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी
भवाली। आज नगर पालिका चुनाव की घड़ियां जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। नगर पालिका परिषद भवाली से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज आर्य ने आज, कंपकंपाती ठंड में भी दुरुस्त क्षेत्र श्यामखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि, मैं क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति बाकिफ हूं।

नगर पालिका भवाली का विस्तारीकरण होने के बाद यहां पर समस्याएं भी बड़ी हुई है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार अगर आप मुझ सेवक पर विश्वास जताते हो तो मैं इस क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दूंगा। और ईमानदारी के साथ हर व्यक्ति के साथ खड़ा रहूंगा।
प्रचार के दरमियान उनके साथ, नवीन क्विरा, खष्टी बिष्ट, भुवन अधिकारी,सुजान रजवार केशव चंद, देवेंद्र सिंह, सुनील प्रकाश, मनोजपांडे, नरेंद्र रावत, राजू शाह,देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रशांत जोशी, बीना पांडे, तुलसी बिष्ट, अनीता आर्य, सुमन आर्य, नोयल रचना, कमला चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर – 7 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी
उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
UK-बिना OTP खाते से उड़ाए 2.38 लाख रुपये -साइबर ठगों ने बैंक सुरक्षा पर उठाए सवाल