मेडिकल कॉलेजों को जल्द मिलेंगे 1500 नर्सिंग अधिकारी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिलने जा रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने चयनित नर्सिंग अधिकारियों के दस्तावेज सत्यापन का काम शुरू कर दिया है और उसके बाद तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दरअसल, चिकित्सा चयन बोर्ड ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों के लिए 1500 के करीब नर्सिंग अधिकारियों का चयन कर सूची चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दी है। इसके बाद अब विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का काम शुरू कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर अभ्यर्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। उसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती दे दी जाएगी। विदित है कि राज्य के अधिकांश मेडिकल कॉलेजों में अभी अस्थाई नर्सिंग अधिकारी तैनात हैं और स्थाई भर्ती होने से मरीजों को बड़ी राहत मिल जाएगी। सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द अभ्यर्थियों के सत्यापन का काम पूरा कर तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119