कांग्रेस ने की गंगोलीहाट में नुक्कड़ सभा,-जमकर बरसे भाजपा पर कांग्रेसी
कविता रावल
बुधवार को गंगोलीहाट बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के संबंध में कांग्रेस पार्टी ने आम जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की वही काग्रेस ने बीजेपी को महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी आदि मुद्दों पर घेरा।

सभा का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता मोहनबोरा द्वारा किया गया इसमें कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बिरेंद्र मेहरा ,धीरेंद्र बिष्ट , भगवती प्रसाद पंत , मालती आर्या बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार अग्नि वीर आदि मुद्दों को जनता के समक्ष रखा वही कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी रहे खजान गुड्डू ने भाजपा सरकार पर विकास कार्य ठप्प करने का आरोप लगाया । सभा में नगर अध्यक्ष नारायण बोरा ,मुकेश रावल , शोबन राम ,मनोज टम्टा, हयात सिंह बोरा , सुरेश पंडा, केदार सिंह , षष्टी बल्लभ भट्ट , संजय बोरा ,मनीष बिष्ट ,किशोर कुमार, भगवान कठायत , आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार