जैंती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जैंती ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक जैंती में चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौखुड़ी से सुनाड़ी तक पैदल मार्च निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


पैदल मार्च के बाद सुनाड़ी–जैंती चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अंकित भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी दुष्यंत कुमार गौतम को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराए जाने की मांग भी उठाई गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि राज्य सरकार अंकित भंडारी को न्याय दिलाने में विफल रही है और दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


इस अवसर पर गोपाल सिंह मेहरा, नवीन कोहली, प्रदीप बिष्ट, सुंदर जोशी, प्रताप राम, पान सिंह, जीत सिंह, गिरीश चंद्र जोशी, पूरन राम, चंदन बोरा, पान सिंह बरगली, मोहन सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119