राष्ट्रीय जूजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

–स्वर्ण सहित 3 पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान
-जिलाधिकारी ने किया पदक विजेताओं का सम्मान

अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर अंडर-18 जूजित्सु चैंपियनशिप–2025 में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण सहित कुल 3 पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।


चैंपियनशिप में पदक जीतकर अल्मोड़ा लौटने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अपने कार्यालय में खिलाड़ियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ जूजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि अल्मोड़ा के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमें से अल्मोड़ा की होनहार खिलाड़ी रजनी नेगी ने बालिकाओं की अंडर-12 आयु वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रजनी ने दिल्ली, असम और हरियाणा की खिलाड़ियों को बड़े अंतर से पराजित कर यह उपलब्धि प्राप्त की। रजनी उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी एवं विश्व जूजित्सु चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता प्रज्ञा जोशी को अपना प्रेरणास्रोत मानती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


जिलाधिकारी ने स्वर्ण पदक विजेता रजनी नेगी के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु पासपोर्ट बनवाने में सहयोग का आश्वासन दिया तथा सभी पदक विजेताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोच यशपाल भट्ट की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


वहीं अल्मोड़ा की दूसरी खिलाड़ी माही बिष्ट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिकाओं की अंडर-10 आयु वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य ने इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव भी प्राप्त किया है।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी, उप निदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119