जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दहन किया प्रदेश सरकार का पुतला

खबर शेयर करें 👉


शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के लिए दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद


पुतला दहन से पूर्व कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं।भाजपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी के साथ हुई जघन्य अपराध की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित

अपराधियों के मन में भय नाम की चीज नहीं है।अंकिता हत्याकांड का अभियुक्त भी भाजपा नेता का पुत्र है।इस सरकार में हमारी बेटियां तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भण्डारी के हत्यारोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की भी मांगा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

प्रदर्शन एवं पुतला दहन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,विनोद सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी,राबिन भण्डारी,अरविन्द रौतेला,एन०डी०पाण्डेय,महेश आर्या, सुरेन्द्र लाल टम्टा,कुलदीप मेर सहित अनेकों लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119