पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जे की साजिश ! विधवा को बेटी समेत घर से निकाला

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में मृतक पति की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के जेठ और उसके साथियों ने षड्यंत्र रचकर न केवल संपत्ति कब्जाने की कोशिश की, बल्कि विधवा और उसकी मासूम बेटी को मारपीट कर घर से भी बेदखल कर दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सैनिक कॉलोनी, जसपुर खुर्द निवासी पायल रानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 2 दिसंबर 2020 को अजय कुमार के साथ हुआ था। अप्रैल 2024 में बीमारी के चलते उनके पति की मौत हो गई। उनकी एक चार वर्षीय पुत्री भी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष की नजर संपत्ति पर टिक गई। आरोप के मुताबिक जेठ संजय कुमार और अतुल कुमार ने दीपक मंडल, नासिर हुसैन और अंकित कुमार के साथ मिलकर दिवंगत पति के नाम पर कूटरचित वसीयत तैयार कर ली, ताकि चल और अचल संपत्ति पर कब्जा किया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर उसे और उसकी मासूम बेटी को घर से बाहर निकाल दिया गया।


पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, जमीन से जुड़े जरूरी दस्तावेज, बैंक पासबुक, एलआईसी बांड, पति का लाइसेंसी रिवॉल्वर और वाहन भी अपने कब्जे में ले लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


महिला ने बताया कि वह खतौनी में अपना और पुत्री का नाम विरासत में दर्ज करा चुकी है, इसके बावजूद उसे लगातार प्रताड़ित किया गया। फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ मुरादाबाद में रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर है।


कोतवाल विक्रम राठौड़ ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119