उत्तराखंड -पति से विवाद के बाद पत्नी ने निगला जहर -हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के एक गांव में पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद 24 वर्षीय महिला ने चूहे मारने की दवाई खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


जानकारी के अनुसार बुधवार को घरेलू विवाद के चलते महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पति को जिंदा जलाने के मामले में फरार प्रेमी-प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए नई पुलिस टीम गठित


अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. आशु अवस्थी ने महिला को भर्ती कर उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119