Uknews…15 साल की किशोरी निकली गर्भवती -नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा, वहीं 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने के आदेश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर सौंपी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें गर्भावस्था की पुष्टि हुई। वहीं आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल जारी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119