हल्द्वानी में सेना के जवान पर पत्नी ने लगाए मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में तैनात एक सेना के जवान पर उसकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता रविवार को शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उसने बताया कि उसका पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। आरोप है कि जवान बच्चों के सामने भी उसकी बेरहमी से पिटाई करता है और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-अद्वैत आश्रम मायावती में तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन उमड़े मरीज


पीड़िता का कहना है कि पति की प्रताड़ना से वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर सेना के जवान को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार


कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पीड़िता की ओर से फिलहाल मौखिक शिकायत दी गई है। यदि महिला लिखित तहरीर देती है तो मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


इस प्रकरण को लेकर रविवार को सेना के अन्य जवान भी कोतवाली पहुंचे, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119