सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 111वे दिन भी जारी-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग संघर्ष समिति का सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शनिवार को 111वे दिन भी जारी रहा।संघर्ष समिति ने सरकार से आग्रह किया है कि उनकी मांग को जल्द से जल्द स्वीकार कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए,अन्यथा वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
शनिवार को क्रमिक अनशन में बैठने वालो में पूर्व सैनिक दान सिंह भंडारी व जगत सिंह रावत शामिल रहे।शनिवार को क्रमिक अनशन को समर्थन देने वालों में अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष केदार सिंह,पूर्व सैनिक केशर सिंह,पुष्कर सिंह भंडारी,महेश बिष्ट,किशन सिंह रावत, संतोष भंडारी,सौरभ खाती आदि शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा