दुःखद-पिकअप वाहन गिरने से 12 लोगों की मौत-
देहरादून।
विकासनगर क्षेत्र से एक घटना सामने आ रही है, यहां चकराता से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुआ दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक पिकअप वाहन खाई में गिर गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें घटना स्थल को रवाना हो गई। उत्तराखंड में आज रविवार का दिन एक बड़ी सड़क दुर्घटना के साथ शुरू हुआ। चकराता से लगभग 87 किलोमीटर दूर राजस्व पटवारी क्षेत्र बाईला कुलार गांव में एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार लगभग 12 लोगों के मरने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि घटना क्षेत्र काफी दूर होने के कारण राहत टीमों को पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करण सिंह नागनयाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल चकराता उत्तरकाशी एवं देहरादून से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा