बिना टिकट 11 सवारी पकड़ी, संविदा परिचालक होगा बर्खास्त
रुद्रपुर। एआरएम के औचक निरीक्षण में हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस में 11 यात्री बेटिकट मिले। इस मामले में संविदा परिचालक से जानकारी लेने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर एआरएम ने परिचालक को बर्खास्त करने की संस्तुति की है। वहीं इसके बाद यात्रियों के टिकट काटकर बस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
एआरएम केएस राणा ने बताया कि शनिवार सुबह टीम के साथ रामपुर रोड स्थित चीनी मिल के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी डिपो की बस को चेकिंग के लिए रोका गया। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। इसमें 11 यात्रियों के पास टिकट नहीं थी। उन्होंने बताया कि बस परिचालक दिनेश बिष्ट पूर्व में भी बिना टिकट यात्रियों को सवारी कराने के मामले में पकड़ा जा चुका है। इस पर अब बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिचालक के टूर से आने के बाद ही बर्खास्त कर दिया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खटीमा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हार्ट अटैक से मौत -परिवार में मचा कोहराम
Uttarakhand-हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक हादसा : डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत