पॉक्सो का मुकदमा वापस लेने को धमकाने का आरोप, केस दर्ज
रुद्रपुर। किशोरी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 26 जुलाई को भी मुकदमा दर्ज किया है। इसकी सुनवाई एफटीसी एडीजे स्पेशल जज रुद्रपुर में चल रही है। नगर के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ वार्ड संख्या 13 निवासी एक युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। इसमें आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
इस बीच 20 अक्तूबर को आरोपी युवक और उसके परिजनों ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके परिजनों को केस वापस करने का दबाब बनाकर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। 22 अक्तूबर को भी आरोपी युवक के घर की महिलाओं ने उसके घर में घुसकर कपड़े फाड़ने की धमकी दी। आरोप था कि उसे और उसके भतीजे को छेड़छाड़ और दुष्कर्म के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी समीर अंसारी उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड नंबर 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
हल्दूचौड़ में तीसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत -दो मासूम बच्चों का छिन गया मां का साया
तेज रफ्तार का कहर: कालाढूंगी रोड पर पिकअप–स्कूटी की भीषण टक्कर -20 वर्षीय युवती की मौत, दूसरी गंभीर
जागेश्वर धाम में अव्यवस्था का अतिक्रमण -पार्किंग के बावजूद मंदिर तक घुस रही गाड़ियां, आधी सड़क पर कब्जा