संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता अनहोनी के आशंका

खबर शेयर करें


रुड़की। संदिग्ध परिस्थितियों में तीस वर्षीय महिला लापता हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। ससुराल पक्ष पर पुत्री का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी महिला 22 नवंबर को मॉर्निंग वॉक की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।

मायके पक्ष ने पुत्री की गुमशुदगी को लेकर ससुराल पक्ष से बातचीत की। आरोप है कि उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद मायके पक्ष ने अनहोनी की आशंका जताई है। रविवार को महिला की मां परिचित, रिश्तेदारों और क्षेत्र वासियों के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री का ससुराल पक्ष लंबे समय से शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करता आ रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119