शादी से पहले विवाद ने लिया तूल -अधिवक्ता ने होने वाली ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में शादी का रिश्ता तय होने से पहले ही उपजा विवाद अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है। वार्ड नंबर-30 इन्द्रानगर, नूरी मस्जिद निवासी अधिवक्ता मोहम्मद जावेद अहमद ने अपनी होने वाली ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली-गलौच, मारपीट, धमकी देने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।


अधिवक्ता ने कोतवाली बनभूलपुरा में दी तहरीर में बताया कि 13 नवंबर 2025 को वह अपने कार्य से जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े एक बजे उनकी होने वाली ससुराल पक्ष से जुड़े कुछ लोग उनके घर पहुंचे और शादी को लेकर अनावश्यक विवाद शुरू कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


आरोप है कि घर पर मौजूद उनकी भाभी, बहन और भाई के साथ गाली-गलौच की गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने रिश्ता तोड़ने की बात कहते हुए 6 लाख 12 हजार 465 रुपये का एक बिल थमाया और तत्काल रकम देने का दबाव बनाया। पैसे न देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


शिकायत में यह भी कहा गया है कि समझाने के प्रयास पर आरोपियों ने उनके भाई के साथ मारपीट की और समाज में बदनाम करने तथा जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस से नजदीकी और कई वकीलों से संपर्क होने का भी दावा किया।


घटना के बाद आरोपी धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल व मान-सम्मान का गंभीर खतरा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सिंगल विंडो हल्द्वानी के माध्यम से मामले की जानकारी दी जा चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119