मंडी क्षेत्र में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव -शिनाख्त के प्रयास जारी
हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राह चलते लोगों ने मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम