रेलवे स्टेशन के पास मिला एलआईसी एजेंट का शव, पनियाली कटघरिया का बताया जा रहा रहने वाला

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. युवा शिनाख्त हेमंत जोशी निवासी पनियाली कटघरिया थाना मुखानी के रूप में की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अर्धकुंभ में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ -काठगोदाम से हरिद्वार तक विशेष ट्रेन की मांग तेज

युवक के पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई. पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की। युवक के पास खड़ी बाइक के आधार पर युवक की पहचान हेमंत जोशी के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि हेमंत एलआईसी एजेंट था सुबह घर से काम के लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा.

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-जिला बदर होकर भी नहीं माना -20 नशीले इंजेक्शनों के साथ वसीम गिरफ्तार

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टिया कोई जहरीला पदार्थ खाने से मौत लग रही है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119