पत्नी की सहानुभूति पाने के लिए पार्षद ने खुद पर करवाया हमला -पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र एवं आवास विकास वार्ड से पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए हमले के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में स्वयं पार्षद सौरभ बेहड़ ने स्वीकार किया है कि उसने पत्नी की सहानुभूति प्राप्त करने के उद्देश्य से खुद पर हमला करवाया था।


बीते रविवार देर रात बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों ने सौरभ बेहड़ पर हमला किया था, जिसमें वह घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन और स्वयं कार्रवाई की चेतावनी तक दी गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


मामले की जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार देर रात सिडकुल रोड से बाइक सवार तीन आरोपियों—वंश कुमार, बादशाह और दीपक सिंह—को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो तमंचे और एक चाकू भी बरामद किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हमला आदर्श कॉलोनी निवासी इंदर नारंग के कहने पर किया था। इसके बाद जब पुलिस ने इंदर नारंग से पूछताछ की, तो पूरा मामला सामने आ गया। इंदर नारंग ने बताया कि पार्षद सौरभ बेहड़ ने ही पत्नी की सहानुभूति पाने के लिए खुद पर हमला करवाने को कहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


शनिवार को पार्षद सौरभ बेहड़ आवास विकास चौकी पहुंचे, जहां विवेचक द्वारा लगभग एक घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान सौरभ बेहड़ ने पूरे मामले को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने निजी कारणों से यह साजिश रची थी।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119