हल्द्वानी में परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 85 वाहनों के चालान, 7 सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 85 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया।
शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडेय के आदेश पर यह अभियान बरेली रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड सहित प्रमुख मार्गों पर चलाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


अभियान के दौरान 22 ऐसे वाहनों का चालान किया गया, जिनमें अनिवार्य डस्टबिन नहीं पाया गया। परिवहन विभाग ने सभी यात्री वाहनों के चालकों एवं स्वामियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों में डस्टबिन अवश्य रखें और कूड़ा उसी में डालें। सड़क पर कूड़ा फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


आरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई शहर की स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। अभियान में एआरटीओ जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, परिवहन अधिकारी आरसी पवार, गिरीश कांडपाल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119