पिथौरागढ़: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी
पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपसी पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश राम लाबड़ अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जाखनी क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार तड़के लगभग सुबह 4:30 बजे किसी घरेलू विवाद के बाद राजेश राम ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीलम उर्फ निर्मला देवी के गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राम महाराष्ट्र के पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य करता है और पिछले सात–आठ दिनों से छुट्टी पर पिथौरागढ़ आया हुआ था।
मृतका के दो बच्चे हैं — एक 17 वर्षीय बेटा और एक 14 वर्षीय बेटी। घटना के बाद बच्चों की स्थिति को लेकर भी क्षेत्र में गहरा शोक है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम