नदी में नहाते मासूम पर मगरमच्छ का हमला -12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रुड़की। बुग्गावाला क्षेत्र के गोकुलवाला गांव के पास नदी किनारे गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। नदी में नहाने गए 12 वर्षीय मासूम बच्चे को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजारेवाला निवासी राजा (12), पुत्र प्रमोद, गुरुवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। कुछ देर बाद उसके सभी साथी घर लौट आए, लेकिन राजा अकेला ही नदी में नहाता रह गया। इसी दौरान अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी के अंदर खींच ले गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


शाम तक जब राजा घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद नदी किनारे बच्चे के अवशेष मिलने से पूरे गांव में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है और नदी किनारे अकेले न जाने की अपील की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और वन्यजीवों के खतरे को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119