उत्तराखंड -जंगली हाथियों का कहर जारी : सांप कठानी खत्ते में फिर हमला -बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं/नैनीताल/उत्तराखंड। कोतवाली क्षेत्र के सांप कठानी खत्ते में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भय के साथ भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने खेत/घर के पास मौजूद थी, तभी अचानक जंगल से निकले एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले दो दिन पूर्व भी हाथियों के हमले में दो लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की बढ़ती आवाजाही के बावजूद वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और हाथियों को आबादी से दूर खदेड़ने की मांग की है।


वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


लगातार हो रही मौतों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस बढ़ते खतरे से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119