गौ रक्षा कानून की मांग को लेकर लखनऊ में संतों का धर्मयुद्ध -शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अभियान को मिला उत्तराखंड के संतों का समर्थन

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गौ रक्षा के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। लखनऊ के काशीराम स्मृति उपवन में आयोजित ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने सरकार से गौ रक्षा के लिए कड़े कानून बनाने और गाय को विशेष दर्जा देने की मांग की।
इस अभियान में देशभर के संत-महात्माओं के साथ उत्तराखंड से पहुंचे संतों ने भी भाग लेकर समर्थन दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

कार्यक्रम में कैलाशानंद महाराज (महामंडलेश्वर), मुख्य पुजारी जागेश्वर धाम, दीपकेश्वरानन्द महाराज (महामंडलेश्वर) रुद्राक्ष तपोवन नीलकंठ धाम, भगत महाराज (महामंडलेश्वर) तुंगेश्वरी तीर्थ, कृष्णचन्द्र काण्डपाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता सप्तऋषि अखाड़ा) तथा पंडित विनोद जोशी सहित कई संतों और धर्माचार्यों ने शंकराचार्य द्वारा चलाए जा रहे गौ रक्षा कानून अभियान का समर्थन किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


इस अवसर पर जागेश्वर धाम से पहुंचे कैलाशानंद महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज को जागेश्वर धाम की तस्वीर और रुद्राक्ष माला प्रसाद स्वरूप भेंट की तथा उन्हें जागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया। शंकराचार्य जी ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जागेश्वर धाम आने की सहमति दी। संतों ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके लिए सख्त कानून बनाया जाना समय की मांग है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119