राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या के 11 छात्र डिक्सन टेक्नोलॉजीज में चयनित
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक दन्या के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा के वर्ष 2026 में उत्तीर्ण होने वाले 11 छात्रों का चयन नोएडा स्थित डिक्सन टेक्नोलॉजीज द्वारा आयोजित ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से हुआ है। यह इंटरव्यू 11 मार्च 2026 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया था।
चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा एक वर्ष के लिए एनएटीएस (NATS) प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने के बाद उन्हें डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। चयनित छात्रों की जॉइनिंग जून 2026 में प्रस्तावित है।
संस्थान के प्राचार्य संजय कुमार ने चयनित छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्लेसमेंट अधिकारी जगत सिंह करायत ने बताया कि संस्थान में समय-समय पर कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन कर छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अकादमिक इंचार्ज गोविंद आर्या तथा शिक्षण स्टाफ रजत कबड़वाल, मनीष बिष्ट, मनीष कुमार, अभिनव उनियाल, दिग्विजय सिंह और प्रियंका उपाध्याय ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
चयनित छात्रों में करण, प्रकाश भट्ट, मनीष भंडारी, वंश उप्रेती, विशाल भंडारी, नीरज सिंह, हरीश सिंह रावत, दीपक सिंह, विकास कुमार, योगेश चंद्र और तनिष नेगी शामिल हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस
रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा
पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत