सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत ढही -मलबे में दबकर बच्चे की मौत, आठ घायल

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि मलबे से रेस्क्यू किए गए आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का उपचार राजीव गांधी अस्पताल में चल रहा है।

बताया गया कि इमारत गिरने की सूचना दिल्ली फायर कंट्रोल रूम को दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प चेतावनी सायरन -घबराने की जरूरत नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 25 गज के भूखंड पर नीचे दुकानें और उनके ऊपर चार मंजिल का मकान बना हुआ था। हालांकि, कुछ रिपोर्टों में इसे पांच मंजिला इमारत बताया गया है। मलबे में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी, जिसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का आभार

हादसे के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सीमापुरी गोल चक्कर, डीएलएफ भोपुरा और आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की जानकारी दी है। बचाव दल मलबे को हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

यह हादसा दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे के करीब एक महीने बाद सामने आया है। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने से सात लोगों की मौत हुई थी और पांच लोग घायल हुए थे। वह इमारत लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही थी और उसमें मरम्मत का काम चल रहा था। जांच में उसके पास स्वीकृत भवन प्लान नहीं होने, अनधिकृत बेसमेंट और अग्निशमन विभाग का एनओसी नहीं होने जैसी अनियमितताएं सामने आई थीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119