टास्क के नाम पर 4.50 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजीडेंसी निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन हार्वे नॉर्मन नाम की कंपनी जॉइन की थी। कंपनी की ओर से टास्क दिए जाते थे, जिन्हें पूरा करने के लिए पहले कुछ रकम जमा करानी पड़ती थी। शुरुआती टास्क पूरे करने पर उन्हें मुनाफा भी मिला, जिससे उनका भरोसा बन गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

इसके बाद कंपनी की ओर से बड़े टास्क दिए गए, जिनके लिए उनसे अधिक रकम जमा कराई गई। जब उन्होंने जमा की गई रकम और मुनाफा विड्रॉल करने का प्रयास किया तो उनसे 30 प्रतिशत राशि वेरिफिकेशन के नाम पर और जमा कराने को कहा गया। इसके बाद भी रकम नहीं मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति

पीड़ित का आरोप है कि टास्क के नाम पर उनसे कुल 4.50 लाख रुपये ठग लिए गए। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119