चौखुटिया में तेंदुए का आतंक: युवक पर जानलेवा हमला, सिर में 35 टांके

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चौखुटिया/अल्मोड़ा। गुरुवार देर रात कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर बाहर निकले चंदन राम पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। तेंदुआ उन्हें खींचते हुए कुछ दूरी तक ले गया। इसी दौरान हल्ला होने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद

हमले में चंदन राम के सिर पर गंभीर घाव आए हैं, जहां करीब 35 टांके लगे हैं। इसके अलावा पीठ पर भी तेंदुए के नाखूनों के गहरे निशान हैं। घटना के बाद घायल को सीएचसी चौखुटिया में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग

लगातार हो रही वन्यजीव हमलों की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले बाहर न निकलें और सतर्कता बरतें।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चौखुटिया विकासखंड के जमनिया क्षेत्र में भालू के हमले में दो महिलाएं घायल हो गई थीं। राहत की बात यह है कि दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119