डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर महिला से 1.20 करोड़ की साइबर ठगी -ट्राई अधिकारी बनकर रचा जाल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। साइबर ठगों ने अब ठगी के नए तरीकों से लोगों को मानसिक रूप से तोड़कर उनकी जीवनभर की पूंजी हड़पनी शुरू कर दी है। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक महिला से एक करोड़ बीस लाख अठारह हजार रुपये की ठगी कर ली गई।


पीड़िता चित्रा अयर साह पत्नी राजेश साह, निवासी मिर्तोला आश्रम, थाना दनिया, जनपद अल्मोड़ा ने कुमाऊं परिक्षेत्र के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के अनुसार, 11 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच उनके मोबाइल पर अलग-अलग अज्ञात नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आए।
फोन करने वालों ने खुद को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) का अधिकारी बताया और कहा कि उनका आधार कार्ड एक ऐसे बैंक खाते से जुड़ा है, जिसमें 5000 से अधिक लोगों ने संदिग्ध लेन-देन किया है। ठगों ने महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


ठगों ने जांच के नाम पर महिला को तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” कर लिया और सख्त चेतावनी दी कि वह किसी से भी इस बारे में बात न करें। कहा गया कि अगर उन्होंने किसी को जानकारी दी तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मानसिक दबाव बनाते हुए ठग लगातार फोन पर निगरानी रखते रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


जांच प्रक्रिया का हवाला देकर आरोपियों ने महिला से कहा कि उनके बैंक खाते की पूरी रकम एक “सीक्रेट सुपरविजन अकाउंट” में जमा करनी होगी, जिसे जांच पूरी होने के बाद लौटा दिया जाएगा।


भारी मानसिक तनाव और भय के चलते पीड़िता ने 31 दिसंबर 2025 को अपने एचडीएफसी बैंक खाते से 1,20,18,000 रुपये का चेक ठगों द्वारा बताए गए आईसीआईसीआई बैंक खाते में जमा कर दिए।
राशि स्थानांतरित करने के बाद जब महिला को संदेह हुआ और उन्होंने जानकारी जुटाई, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में तहरीर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार


साइबर थाना पुलिस ने मामले में धारा 318(4) बीएनएस और 66-डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उन बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है, जिनके माध्यम से इस बड़ी साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119