मोटर साइकिल से हो रही थी गांजा तस्करी -रामपुर के दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार शाम चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को करीब 16.835 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार 875 रुपये बताई जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डोटियाल के पास यात्री प्रतीक्षालय के समीप चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूपी 22 बीएच 5276 को रोका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा डोटियाल क्षेत्र से रामपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस गांजे के स्रोत और इसके क्रय-विक्रय से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनाजिर (39 वर्ष) पुत्र तौफिक अहमद तथा शहंशाह (30 वर्ष) पुत्र जुम्मा, दोनों निवासी ग्राम मिलक खोद, थाना स्वार, जनपद रामपुर (उप्र) के रूप में हुई है।


इस कार्रवाई में अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और कांस्टेबल हेमंत मनराल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119