उत्तराखंड…शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 1.76 लाख की साइबर ठगी
हल्द्वानी। शेयर मार्केट में कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने काठगोदाम क्षेत्र के एक युवक से 1.76 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पॉलीशीट निवासी युवक ने शिकायत में बताया कि 29 जून को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक आया। लिंक खोलते ही उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का दावा किया जा रहा था। ठगों के झांसे में आकर उसने शुरुआत में 10 हजार रुपये निवेश किए।
इसके बाद आरोपियों ने अधिक लाभ का लालच देते हुए करेंसी एक्सचेंज शुल्क, टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर अलग-अलग किस्तों में उससे लगातार रुपये जमा कराए। इस तरह पीड़ित से कुल 1.76 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर करा ली गई।
जब ठगों ने इसके बाद भी अतिरिक्त भुगतान की मांग की, तब युवक को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। उसने काठगोदाम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शेयर बाजार या निवेश से जुड़े किसी भी अनजान लिंक, टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप के झांसे में न आएं। निवेश करने से पहले संबंधित संस्था की सत्यता अवश्य जांचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार