उत्तराखंड…लालकिला आतंकी से कनेक्शन का डर दिखाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’, दंपति से 13 लाख की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक बुजुर्ग दंपति से 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) का अधिकारी बताकर लालकिला विस्फोट मामले के कथित आतंकी से संबंध होने का झूठा आरोप लगाया और फर्जी दस्तावेज दिखाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं के अनुसार, मोहब्बेवाला स्थित गीता एंक्लेव निवासी जगदीश सिंह और उनकी पत्नी ऊषा रौथान ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों ने बताया कि 30 जुलाई को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह त्रिपाठी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ पुणे में एनआईए में मामला दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचेंगे बीएलओ -बूथ बुलाए बिना करेंगे नोटिसों का निस्तारण

ठगों ने आरोप लगाया कि उनकी पहचान का दुरुपयोग कर हुबली में बैंक खाता खुलवाया गया, जिसके माध्यम से लालकिला विस्फोट के कथित आतंकी डॉ. ताहिर को दो लाख रुपये का कमीशन दिया गया। इसके बाद कॉल को कथित एटीएस अधिकारी संदीप राव और डीआईजी विजय खन्ना के नाम पर दूसरे लोगों से जोड़ दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिले नए प्राचार्य -डॉ. जीएस तितियाल संभालेंगे जिम्मेदारी

ठगों ने वीडियो कॉल के दौरान सुप्रीम कोर्ट के नाम से फर्जी गिरफ्तारी वारंट और संपत्ति जब्ती के दस्तावेज दिखाए। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के डर से दंपति ने अपनी सावधि जमा (एफडी) और बचत योजनाएं तुड़वाकर 13 लाख रुपये महाराष्ट्र के चांदीवली स्थित एसके एंटरप्राइजेज के कोटक महिंद्रा बैंक के चालू खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...महिला पर अभद्र टिप्पणी और विधायक के खिलाफ भ्रामक वीडियो पड़ा भारी -फरार आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच पटेलनगर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। नैथानी कॉलोनी, बड़ोवाला निवासी मुदित बिष्ट के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी या अनुमति के 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने दो अगस्त को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119