यूपीसीएल में बनेगा साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र, 24×7 होगी डिजिटल सिस्टम की निगरानी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में यूपीसीएल जल्द ही साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र (Security Operations Center – SOC) की स्थापना करेगा।


इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य निगम की आईटी अवसंरचना, नेटवर्क, सर्वर एवं डिजिटल प्रणालियों की 24×7 निगरानी करना तथा साइबर खतरों की पहचान, विश्लेषण और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से संभावित साइबर हमले, डेटा उल्लंघन, मैलवेयर, रैनसमवेयर और अन्य सुरक्षा घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण किया जा सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र में प्रशिक्षित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम तैनात रहेगी, जो आधुनिक सुरक्षा उपकरणों एवं तकनीकों की मदद से सुरक्षा घटनाओं की निगरानी और समाधान करेगी। इससे यूपीसीएल की सूचना सुरक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और डिजिटल सेवाओं की विश्वसनीयता व निरंतरता सुनिश्चित होगी।


यूपीसीएल की ओर से अधीक्षण अभियंता विकास गुप्ता को मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (CISO) तथा अधिशासी अभियंता मोहन मित्तल को सहायक CISO नामित किया गया है।


भारत सरकार की एजेंसियों द्वारा जारी साइबर सुरक्षा दिशानिर्देशों के अंतर्गत सभी सरकारी कर्मचारियों—आउटसोर्स, संविदा एवं अस्थायी कर्मियों सहित—के लिए सूचना सुरक्षा से जुड़े विस्तृत मानक निर्धारित किए गए हैं। यूपीसीएल ने इन दिशानिर्देशों को संकलित कर निगम के सभी कार्यालयों एवं इकाइयों में प्रसारित किया है, ताकि हर स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि दिशानिर्देशों में विशेष रूप से सभी कंप्यूटर एवं सर्वरों में नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट, सुरक्षा पैचिंग, अद्यतन एंटी-वायरस, केवल अधिकृत सॉफ्टवेयर के उपयोग, मजबूत पासवर्ड नीति, मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और पासवर्ड की गोपनीयता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।
इसके अलावा आधिकारिक ई-मेल के सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक या अटैचमेंट से सावधानी, फिशिंग व मैलवेयर से सतर्कता, मोबाइल उपकरणों के नियमित अपडेट, अनधिकृत ऐप्स से बचाव, पेन-ड्राइव जैसे रिमूवेबल मीडिया का स्कैन के बाद ही उपयोग तथा सोशल मीडिया पर किसी भी आंतरिक या संवेदनशील जानकारी को साझा न करने के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


प्रबंध निदेशक ने साइबर सुरक्षा परिचालन केंद्र से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत निगम स्तर पर निरंतर निगरानी, आंतरिक मूल्यांकन एवं कर्मचारियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं, ताकि यूपीसीएल की डिजिटल अवसंरचना सुरक्षित, पारदर्शी और सुचारू बनी रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119