सीएम धामी की चंपावत को ऐतिहासिक सौगात: आपात स्थितियों में त्वरित सहायता के लिए ‘स्वर्ग रथ’ सेवा शुरू

खबर शेयर करें 👉

चंपावत। दुर्घटनाओं, आपात परिस्थितियों और आकाशीय आपदाओं के दौरान जरूरी संसाधनों और त्वरित सहायता के अभाव से जूझ रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ‘स्वर्ग रथ’ आपातकालीन वाहन सेवा की घोषणा की है, जो उत्तराखंड में पहली बार किसी जिले में लागू की जा रही है।


अब तक आपात स्थितियों में वाहन व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और संबंधित कर्मियों की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चंपावत को मॉडल जिला बनाने की दिशा में यह अभिनव पहल की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


‘स्वर्ग रथ’ एक विशेष आपातकालीन वाहन सेवा होगी, जो दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता और राहत सुनिश्चित करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंदों तक समय पर आवश्यक संसाधन और सहयोग पहुंचाया जा सकेगा।
इस योजना को धरातल पर लाने में पूर्व जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अहम भूमिका रही है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर कार्यरत नवनीत पांडे ने अपने डीएम कार्यकाल के दौरान इस समस्या को गंभीरता से समझते हुए शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया था, जिसके परिणामस्वरूप यह सुविधा चंपावत को मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


वर्तमान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता दरबार के दौरान इस सेवा की जानकारी देते हुए कहा कि यह चंपावत जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है और इससे आपात प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी।
इस पहल के बाद जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व जिलाधिकारी नवनीत पांडे के प्रति आभार जताते हुए इसे चंपावत के लिए जीवनरक्षक और दूरदर्शी कदम बताया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


‘स्वर्ग रथ’ न केवल आपात स्थितियों में त्वरित सहायता का माध्यम बनेगा, बल्कि चंपावत को उत्तराखंड का मॉडल जिला बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119