बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी में एसी व रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण 27 जनवरी से

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी हीरा कुंवर स्कूल, कुंवरपुर में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं व युवतियों के लिए 31 दिवसीय एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी से प्रारंभ होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पूरे जनपद से 35 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत सीटें (25 सीटें) ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल परिवारों, एनआरएलएम समूह, स्वयं सहायता समूह (SHG) के परिवारजनों तथा मनरेगा परिवारों के सदस्यों के लिए आरक्षित हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


यह आवासीय प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भोजन, यूनिफॉर्म एवं प्रशिक्षण सामग्री भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।


इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ संस्थान में आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119