फ्री फायर के फ्री डायमंड का झांसा, पांचवीं के छात्र से साइबर ठगी… मां के खाते से उड़ा दी रकम

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने ऑनलाइन गेम खेलने वाले एक मासूम बच्चे को निशाना बनाकर बैंक खाते से रकम उड़ा ली। मामला अल्मोड़ा कोतवाली क्षेत्र के बांसभीड़ा (चीनाखान) इलाके का है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी का भारतीय स्टेट बैंक की चलनीछीना शाखा में खाता है, जिससे एक मोबाइल नंबर लिंक है। इसी मोबाइल पर उनका पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ऑनलाइन गेम खेलता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

बताया गया कि गेम खेलने के दौरान एक शातिर ठग ने बच्चे को मशहूर ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ में मुफ्त डायमंड बंडल देने का लालच दिया। ठग ने बच्चे को अपने झांसे में लेकर बैंक खाते से रकम निकाल ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आने के बाद परिवार को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित पिता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड से सतर्क रखने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119